लायंस क्लब चांपा ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नए सत्र की सेवा गतिविधियों का हुआ शुभारंभ

लायनिज्म वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के चिल्ड्रन गार्डन में लगाए गए फलदार पौधे।
🔴 Aaj Ki Baat News | चांपा
समाजसेवी संस्था लायंस क्लब चांपा ने लायनिज्म वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब की स्थायी सेवा गतिविधि के तहत नगर स्थित लायंस इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, चांपा के चिल्ड्रन गार्डन में फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता), सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, लायन राजेश अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन रामप्रपन्न देवांगन, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अजीता वी. के., डॉ. शरद बिरथरे, डॉ. विश्वनाथ बिरथरे, लायन संगीता अग्रवाल, लियो/लिनेश क्लब अध्यक्ष कल्याणी केशरवानी, सचिव डॉ. इंदु साधवानी, डॉ. धनेश्वरी जागृति, ममता अग्रवाल, ओ.पी. पाण्डेय तथा पूरन लाल बरेठ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर चलेंगी गतिविधियां
लायंस क्लब के सचिव ने बताया कि लायंस क्लब चांपा सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी लगातार जनजागरूकता अभियान और सेवा गतिविधियां संचालित करता रहेगा।




