जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

शिवरीनारायण: नई संकायों की मंजूरी पर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने उच्च शिक्षा मंत्री का जताया आभार

श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से BCom, BSc Microbiology, BSc Biotechnology एवं MA Geography की नई संकायों को स्वीकृति मिली है।

🔴 Aaj Ki Baat News | शिवरीनारायण

छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, शिवरीनारायण में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से BCom, BSc Microbiology, BSc Biotechnology तथा MA Geography की नई संकायों को प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही अंचल में उच्च शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

नई सीटों को मिली स्वीकृति

प्राप्त जानकारी के अनुसार BCom में 40 सीट, MA Geography में 25 सीट तथा BSc Microbiology और BSc Biotechnology में 30-30 सीट अतिरिक्त विषय के रूप में स्वीकृत की गई हैं। नई संकायों के शुरू होने से विद्यार्थियों को बाहर जाए बिना अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

महाविद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी

नई संकायों की स्वीकृति के बाद महाविद्यालय परिवार, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। इसे क्षेत्र की उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री के प्रति जताया आभार

महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई संकायों की स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने अपने सहयोगियों के साथ उच्च शिक्षा मंत्री से सौजन्य भेंट की थी। इस दौरान शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य सुखराम दास, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव तथा हर्ष दुबे भी उपस्थित थे।

1002578696409346763366003891

Related Articles

Back to top button