IPL 2026 का शंखनाद: आज चिन्नास्वामी में भिड़ेंगे ‘किंग’ कोहली और ‘कैप्टन’ ईशान, RCB बनाम SRH महामुकाबला

डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज जंग; शाम 7:30 बजे से शुरू होगा रनों का सैलाब
बेंगलुरु: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म हुआ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन आज यानी शनिवार, 28 मार्च से शुरू हो रहा है। सीजन के पहले ही मैच में पिछले साल की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और रनों से भरी पिच पर आज चौकों-छक्कों की बारिश होनी तय है।
विराट की वापसी और पाटीदार की कप्तानी
इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण विराट कोहली की मैदान पर वापसी है। लंबे समय बाद क्रीज पर उतर रहे कोहली के बल्ले से निकलने वाले हर शॉट पर दुनिया भर के फैंस की नजरें होंगी। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार के कंधों पर टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने की भारी जिम्मेदारी है। टीम में फिल साल्ट और टिम डेविड जैसे विस्फोटक खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं।
ईशान किशन के हाथों में हैदराबाद की कमान
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन चुनौतियों भरा शुरू हो रहा है। नियमित कप्तान पैट कमिंस के चोटिल होने के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है, जबकि फिनिशर के तौर पर हेनरिक क्लासेन और लिविंगस्टोन टीम की सबसे बड़ी ताकत हैं।
हेड-टू-हेड: कौन किस पर भारी?
आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले हुए हैं:
- SRH की जीत: 14 मैच
- RCB की जीत: 11 मैच
- बेनतीजा: 01 मैच
पिछले सीजन में हैदराबाद ने बेंगलुरु को पटखनी दी थी, ऐसे में आज आरसीबी अपने घर में उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI - RCB: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (C), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।
- SRH: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (C), हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।




