क्राइमजाँजगीर -चाँपा

पुराने विवाद पर बढ़ा तनाव, महिला कमांडो टीम के सामने हंगामा; दो लोगों पर पुलिस की कार्रवाई

अमोरा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए। महिला कमांडो टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में हंगामे के बाद दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमोरा में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही महिला कमांडो टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को नियंत्रित किया।

महिला कमांडो टीम के सामने हुई बहसबाजी

पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची महिला कमांडो टीम एवं पुलिस बल के सामने कुछ लोगों द्वारा बहसबाजी और हंगामा किया गया।

पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुँवर पटेल (52 वर्ष) और महावीर पटेल (55 वर्ष) को हिरासत में लिया।

शांति व्यवस्था बनाए रखने उठाया कदम

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में कानून का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button