जाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

Chaitra Navratri 2026: इस बार डोली में आएंगी मां दुर्गा, 19 मार्च से शुरू होंगे नवरात्र

प्रतिपदा तिथि के क्षय का योग, फिर भी पूरे 9 दिन चलेगा पर्व; जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

पोर्टल डेस्क जांजगीर चाम्पा। चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। वर्ष 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 19 मार्च को ही गुड़ी पड़वा के साथ हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होगी। इस दिन घटस्थापना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ होगा।

1002067610531108704532019460

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर शुरू होकर 20 मार्च को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए 19 मार्च को ही घटस्थापना की जाएगी।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 10:16 बजे तक रहेगा। यदि इस समय में स्थापना संभव न हो तो अभिजीत मुहूर्त 11:52 बजे से 12:41 बजे तक रहेगा।

10020676087724293079605420345

इस बार डोली में होगा माता का आगमन
धार्मिक मान्यता के अनुसार हर वर्ष नवरात्रि में देवी का आगमन अलग-अलग वाहन से होता है। इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन डोली (पालकी) में बताया जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार डोली में माता का आगमन सामाजिक और राजनीतिक हलचल का संकेत माना जाता है।

10020676061449645024338063991

नौ दिनों में इन स्वरूपों की पूजा
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री।

कलश स्थापना का महत्व
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है, जिसे सुख-समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा स्थल के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में कलश या देवी की प्रतिमा स्थापित करना शुभ माना जाता है।

10020676092731487261391239653

डिस्क्लेमर:
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, पंचांग और ज्योतिषीय आधार पर दी गई है। तिथियों या परंपराओं में क्षेत्र के अनुसार अंतर संभव है।

Related Articles

Back to top button