छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 IAS और 1 IFS अधिकारी के तबादले

सरकार ने कई विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी, प्रशासनिक ढांचे में संतुलन बनाने की पहल
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव करते हुए बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाएं की हैं। जारी आदेश के तहत 42 आईएएस और 1 आईएफएस अधिकारी के प्रभारों में फेरबदल किया गया है।
अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां
इस निर्णय के तहत अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं, जिससे कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

प्रशासनिक ढांचे में संतुलन की कोशिश
सरकार का यह कदम प्रशासनिक ढांचे में संतुलन स्थापित करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यों के बेहतर संचालन की उम्मीद जताई जा रही है।
पूरी सूची देखें











