जाँजगीर -चाँपासुशासन तिहार

सुशासन तिहार : बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर

सुशासन तिहार में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़: भिलाई शिविर में 746 आवेदन प्राप्त

जनसमस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य शिविर में जांच और उपचार की सुविधा

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत भिलाई स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

भिलाई क्लस्टर के अंतर्गत 23 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में शामिल हुए। शिविर में कुल 746 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 689 मांग एवं 57 शिकायत से संबंधित आवेदन शामिल हैं।

हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, सुपोषण किट एवं स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को ऋण सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री एवं चेक वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

10022991152212819875510875382

नागरिकों से शिविर का लाभ लेने की अपील
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान कराने की अपील की।

अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने इसे “सरकार आपके द्वार” की भावना को साकार करने वाला अभियान बताया।

10022991146093543775450653969

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों का विधिवत पंजीयन कर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य, राजस्व एवं अन्य जरूरी मामलों को प्राथमिकता के साथ हल करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी कराने की अपील की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बबीता रात्रे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवांगन, वनमंडलाधिकारी  हिमांशु डोगरे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गोकुल रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

1002299113278436699519471867

विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी हुआ आयोजन

सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविर में विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल, हीमोग्लोबिन एवं ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र, ईएनटी, शिशु एवं स्त्री रोग संबंधी परामर्श भी दिया गया।

इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड वितरित किए गए। वहीं क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 6 मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई।

10022991168729684669886730477

Related Articles

Back to top button