Chhattisgarh

28 अगस्त को छत्तीसगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश: सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशभर के सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, बैंक और कोषालय रहेंगे बंद; GAD ने जारी किए आदेश

रायपुर। रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन ने 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आदेश के लागू होने के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों, निगम-मंडलों, शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ सभी बैंक और कोषालय भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

बैंक और कोषालय रहेंगे बंद, वित्तीय लेनदेन होंगे प्रभावित

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परक्राम्य लिखित अधिनियम (Negotiable Instruments Act, 1881) की धारा 25 के तहत 28 अगस्त को बैंकों और कोषालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

छुट्टी के चलते चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनवाने और ट्रेजरी से जुड़े नियमित वित्तीय कार्य नहीं हो सकेंगे। प्रशासन ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग और प्रशासनिक कार्यों को 28 अगस्त से पहले ही निपटा लें, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Back to top button