bjpChhattisgarhजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

झारखंड भाजपा सह-प्रभारी बनने के बाद पहली बार अकलतरा पहुंचे सौरभ सिंह: कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व बैंड-बाजे से किया भव्य स्वागत, महामाया मंदिर में टेका माथा

जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही मौजूदगी; संगठनात्मक अनुभव से झारखंड में मजबूत होगी पार्टी

🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सौरभ सिंह के प्रथम अकलतरा नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। रायपुर से अकलतरा पहुंचने के दौरान पाराघाट टोल नाके पर जिले के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे, जोरदार आतिशबाजी और पुष्पमालाओं के साथ उनका आत्मीय व भव्य स्वागत किया।

मां महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना

टोल नाके पर स्वागत के पश्चात सौरभ सिंह सीधे अकलतरा स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां महामाया का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा जिला महामंत्री नंद चौधरी के नेतृत्व में नगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

सौरभ सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड भाजपा का सह-प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ झारखंड में पार्टी संगठन को मिलेगा। इससे दोनों राज्यों के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल, सत्यालता मिरी, संतोष लहरे, रजनी साहू, चुन्नीलाल साहू, नंदनी राजवाड़े, रवि पाण्डेय, विकास शर्मा, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, प्रदीप नामदेव, रेखा गढ़वाल, हितेश यादव, आकाश सिंह, गोपेश तुलस्यान, पवन यादव, यशवंत साहू, संतोष थवाईत, देवव्रत उपाध्याय, सलीम मेमन, धनेश्वरी जागृति, संजीता माली, प्रतिमा डहरे, दिनेश दास, प्रदीप राठौर, पिंकल माली एवं राजेश्वर पाटले सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button