जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधायक ब्यास कश्यप ने की पूजा-अर्चना, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन सत्य और लोककल्याण का मार्ग दिखाता है

विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना; नागरिकों से संवाद कर जानीं समस्याएं

जांजगीर-चांपा। 05 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर जन्माष्टमी पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा जगह-जगह आयोजित धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई।

पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि

विधायक ब्यास कश्यप ने विभिन्न स्थलों पर विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने आयोजन समितियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से संवाद कर कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा भव्य व सफल आयोजनों के लिए आयोजक समितियों को साधुवाद दिया।

नागरिकों से संवाद और समस्याओं पर चर्चा

दौरे के दौरान विधायक ने आम जनता से सीधा संवाद करते हुए उनकी बुनियादी समस्याओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर भी विस्तृत चर्चा की। विधायक कश्यप ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का यह पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को और अधिक मजबूत करता है।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों व समितियों द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button