पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री निवास में पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रसेवा और अखंड भारत के विचारों को किया नमन।

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

राष्ट्र की अखंडता के लिए योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और अपना संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया।

विकसित भारत के निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते हुए विकसित और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उनके विचारों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button