अटल चौक से खोखसा ओवरब्रिज तक 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा डिवाइडर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने किया भूमिपूजन

कलेक्ट्रेट मार्ग का होगा कायाकल्प, आकर्षक स्ट्रीट लाइटिंग से जगमगाएगा व्यस्ततम मार्ग; लंबे समय से की जा रही थी मांग
🔴 आज की बात News | जांजगीर चाम्पा। जिला मुख्यालय जांजगीर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्गों में शुमार कलेक्ट्रेट मार्ग के सौंदर्यीकरण और सुगम आवागमन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अटल चौक (बीटीआई चौक) से लेकर खोखसा रेलवे ओवरब्रिज तक 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रोड डिवाइडर एवं आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग कार्य का छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विधिवत पूजा-अर्चना और श्रीफल तोड़कर भूमिपूजन किया।
नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी
कलेक्ट्रेट चौक जांजगीर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि यह मार्ग जिला मुख्यालय का मुख्य और व्यस्ततम मार्ग है, जिससे होकर आम नागरिक व अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित अन्य सभी प्रमुख प्रशासनिक कार्यालयों तक पहुंचते हैं। नगरवासियों द्वारा काफी समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की मांग की जा रही थी। जनभावनाओं और नागरिक हित को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा 1 करोड़ 11 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई, जिसका कार्य अब प्रारंभ हो रहा है।
शहर में निरंतर हो रहे विकास कार्य
श्री चंदेल ने कहा कि जिला मुख्यालय जांजगीर के विकास के लिए शासन द्वारा लगातार अनेक जनकल्याणकारी व अधोसंरचना विकास कार्यों की मंजूरी दी जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों से इन विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
शासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति जताया आभार
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने इस बहुप्रतीक्षित सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, जिला प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अम्बेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़वाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व नपाप उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष हितेश यादव, पार्षद दिनेश राठौर, प्रेमशंकर थवाईत, पार्षद देवानंद गढ़वाल, जवाहर यादव, विक्की सिंह, सुशील सिंह, सतीश शर्मा, सोनू यादव, प्रदीप राठौर, गोलू दुबे, गज्जू कर्ष, राकेश राठौर, दिलीप बरेठ, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर प्रकाश लदेर, चंद्रकांत रात्रे सहित बड़ी संख्या में निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित थे।




