जाँजगीर -चाँपा

जनदर्शन में पहुंचे 83 आवेदक, कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

पेंशन, राशन कार्ड, श्रमिक आवास, कृषि और सहकारी समिति से जुड़े आवेदनों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं। जनदर्शन में कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम पुटपुरा निवासी श्रीमती तुलसा बाई ने विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनारी निवासी संतोष कुमार सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम पचेड़ा निवासी मनोज कुमार ने कृषि मजदूर के खाते का नंबर परिवर्तन कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार विकासखंड नवागढ़ के ग्राम कटौद निवासी श्रीमती संतोषी बाई ने राशन कार्ड संबंधी समस्या तथा पामगढ़ तहसील के ग्राम कोसा निवासी परसराम धीवर ने मछुआरा सहकारी समिति के पंजीयन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित विभागों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button