जाँजगीर -चाँपा

जिला जेल का निरीक्षण: प्रधान जिला न्यायाधीश व कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बंदियों को मिल रही सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की व्यवस्थाओं की समीक्षा


जांजगीर-चांपा। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जन्मेजय महोबे तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगिता खापेडे उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जेल परिसर का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जेल की विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान जेल में संचालित लीगल एड क्लिनिक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, बैरकों की स्थिति, मुलाकात कक्ष, पेयजल व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, बंदियों के वस्त्र, शौचालय और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई।

अधिकारियों ने बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान जेल अधीक्षक डी.डी. टोडर, अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल सत्यनारायण सिंह ठाकुर, विनोद कुमार कश्यप, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, अशोक यादव तथा पैरा लीगल वालेंटियर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button