जाँजगीर -चाँपा

एनसीसी कैडेटों ने की मनका तालाब की साफ सफाई, दिया जल संरक्षण का संदेश

जांजगीर चाम्पा। जांजगीर के एनसीसी कैडेटों द्वारा ग्राम खोखरा में स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान चलाया गया। 1 सीजी एनसीसी बटालियन कोरबा के कमान अधिकारी के निर्देश पर शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय क्र 1 जांजगीर के एनसीसी फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं कैडेट पार्थ के नेतृत्व में मनका दाई मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। साथ ही वर्षों से मनका तालाब में बने अनुपयोगी घाट को उपयोगी बनाया गया। लोगों को जल का महत्व भी बताया गया। इस दौरान कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कैडेटों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया एवं उनके द्वारा कचरा प्रबंधन हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया।  कैडेट्स ने बिखरे हुए कूड़े को इकट्ठा कर उचित तरीके से निस्तारित किया, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता में अहम योगदान मिला। इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ ली और प्रतिज्ञा की कि वे जल संरक्षण में योगदान देंगे एवं जल व्यर्थ नहीं होने देंगे। आम लोगों ने भी जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए सहयोग करने शपथ ली। इस दौरान सरपंच अजय राठौर, उपसरपंच राजेश राठौर, कैडेट जीतू, आर्यन, समीर, अनीस सहित अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button