Chhattisgarh
CG News: छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दौड़ेंगे ‘चलते-फिरते ICU’ CM विष्णुदेव साय ने 370 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, अब 15 मिनट में पहुंचेगी मदद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं में आज एक नया इतिहास रचा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की जनता को ‘लाइफलाइन’ की सौगात देते हुए 370 नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब चाहे शहर हो या दूर-दराज का गांव, आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस पलक झपकते ही आपके दरवाजे पर होगी।
‘108′ का नया अवतार: अब नहीं होगा इंतजार!
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने साफ कर दिया है कि अब एम्बुलेंस के लिए घंटों इंतजार करने के दिन लद गए हैं। सरकार ने सख्त लक्ष्य रखा है:
- शहरों में: सिर्फ 15 मिनट के भीतर।
- गाँवों में: अधिकतम 30 मिनट के भीतर।
नवजात शिशुओं के लिए ‘वरदान’ बनी नियोनेटल ALS
छत्तीसगढ़ देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसने नवजात बच्चों के लिए खास 5 नियोनेटल ALS एम्बुलेंस शुरू की है। यह किसी ‘चलते-फिरते ICU’ से कम नहीं हैं। - क्या है खास? इनमें वेंटिलेटर, इन्क्यूबेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं, जो गंभीर स्थिति में नवजात शिशुओं की जान बचाने में मील का पत्थर साबित होंगी।
370 एम्बुलेंस का बेड़ा: क्या-क्या है शामिल?
सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए भारी-भरकम इंतजाम किए हैं: - 300 BLS एम्बुलेंस: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस।
- 70 ALS एम्बुलेंस: एडवांस लाइफ सपोर्ट (गंभीर मरीजों के लिए)।
- हाई-टेक मॉनिटरिंग: अगर एम्बुलेंस आने में देरी हुई, तो अधिकारियों पर तुरंत गाज गिरेगी। विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है।
- CM साय बोले- “जनता का भरोसा बढ़ा”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो सालों में राज्य के अस्पतालों की तस्वीर बदली है। अब लोगों को छोटे इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की हर घड़ी में सरकार संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ खड़ी है।






