nationalदेश-विदेश

गोवा की साध्वी सैल बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया 2026’: अब मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट में हुआ ग्रैंड फिनाले; महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और श्री अद्वैता रहीं सेकंड रनर-अप

भुवनेश्वर (ओडिशा): ग्लैमर और प्रतिभा के महाकुंभ ‘फेमिना मिस इंडिया’ के 61वें संस्करण का खिताब गोवा की साध्वी सतीश सैल ने अपने नाम कर लिया है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में आयोजित एक भव्य समारोह में साध्वी को देश की सबसे प्रतिष्ठित सुंदरी चुना गया। पिछले साल की विजेता ने साध्वी को मिस इंडिया का ताज पहनाया। अब वह मिस वर्ल्ड 2027 प्रतियोगिता में वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कड़ा मुकाबला और शानदार प्रदर्शन
देशभर से चुनी गई 30 प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कई राउंड्स तक चले इस इवेंट में कंटेस्टेंट्स ने अपनी पर्सनैलिटी, कॉन्फिडेंस और टैलेंट का लोहा मनवाया।
विजेता: साध्वी सतीश सैल (गोवा)
फर्स्ट रनर-अप: राजनंदिनी पवार (महाराष्ट्र)
सेकर्ण रनर-अप: श्री अद्वैता (यूनियन टेरिटरी)

7 भाषाओं की जानकार हैं साध्वी
मिस इंडिया 2026 बनी साध्वी सतीश सैल केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि बौद्धिक रूप से भी बेहद सशक्त हैं। उनकी शैक्षणिक और भाषाई पृष्ठभूमि उन्हें खास बनाती है:
शिक्षा: उन्होंने इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।
बहुभाषी: साध्वी को कुल 7 भाषाओं का गहरा ज्ञान है, जिन्हें वे न केवल धाराप्रवाह बोल सकती हैं, बल्कि लिख भी सकती हैं।

ग्लोबल मंच पर भारत की उम्मीद
ग्रैंड फिनाले के दौरान निर्णायक मंडल ने साध्वी के आत्मविश्वास और प्रभावशाली उत्तरों की जमकर सराहना की। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद अब साध्वी का अगला लक्ष्य मिस वर्ल्ड 2027 के खिताब को भारत की झोली में डालना होगा। इस जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Related Articles

Back to top button