Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

अमृत सरोवर तटों पर हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

ध्वजारोहण कर लिया स्वच्छता व जल संरक्षण का संकल्प

ग्रामीणों को विकसित भारत–जी रामजी योजना की दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चांपा अंतर्गत सभी अमृत सरोवर तटों पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता, साफ-सफाई एवं जल संरक्षण को लेकर सामूहिक शपथ ली गई। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने ग्राम एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को “विकसित भारत–जी रामजी योजना” के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं उनके उद्देश्यों की जानकारी दी गई। बताया गया कि यह योजना ग्रामीण विकास, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के माध्यम से देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, स्थानीय ग्रामीणजन एवं महिला समूहों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अमृत सरोवर तटों पर आयोजित यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस के गौरवपूर्ण उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनजागरूकता का सशक्त संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने में सफल रहा।

Related Articles

Back to top button