ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच द्वारा अक्षय तृतीया पर 24 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार

पत्रकारों का सम्मान और परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा
जांजगीर-चांपा। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच, जांजगीर द्वारा अग्रसेन भवन नैला में 24 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार एवं पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न कराया गया।
विधि-विधान से सम्पन्न हुआ संस्कार
आचार्य राजकुमार मिश्रा के निर्देशन में गौरी-गणेश पूजन, वास्तु पूजन, बेदी पूजन, चुलमाटी, देवतेला एवं चीकट मातृका पूजन के पश्चात मंत्रोच्चार के साथ बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ पारंपरिक बारात भी निकाली गई।
शोभायात्रा और महाआरती
कार्यक्रम के अंत में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नैला रेलवे स्टेशन के सामने स्थित परशुराम चौक तक निकाली गई, जहां अष्टधातु की प्रतिमा के समक्ष महाआरती की गई। तत्पश्चात नैला धर्मशाला में महाप्रसाद का वितरण किया गया।
पत्रकारों का हुआ सम्मान
अग्रसेन भवन में आयोजित समारोह में जांजगीर के प्रबुद्ध पत्रकार उपेंद्र तिवारी, पंकज कुमार नायक, मनोज सिंह, संजय राठौर, मदन तिवारी, उमाशंकर तिवारी, नीलोत्पल गौरहा, दीपक कुमार यादव, कोमल शुक्ला, नीलेश तिवारी, विक्रम तिवारी, संस्कार द्विवेदी, प्रवीण उपाध्याय, संजय पांडेय, अजय शर्मा एवं मनोज पांडेय को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपनयन संस्कार में शामिल बटुक
विवेक तिवारी (पिता करण तिवारी, जांजगीर), भावेश कुमार पाण्डेय (पिता विद्याधर पाण्डेय, पकरिया), आशुतोष पाण्डेय (पिता राजेन्द्र कुमार पाण्डेय, अड़भार), शिवांग पाण्डेय (पिता ब्रजेश कुमार पाण्डेय, जांजगीर), रितुराज चौबे (पिता यशपाल चौबे, बनाहिल), घनश्याम तिवारी (पिता दिलहरण तिवारी, खिसोरा), पुष्कर मिश्रा (पिता रवि कुमार मिश्रा, जांजगीर), शौर्य मिश्रा (पिता रवि कुमार मिश्रा, जांजगीर), प्रांशुल पाण्डेय (पिता चंद्रशेखर पाण्डेय, अकलतरा), अनुराग दुबे (पिता गावस्कर दुबे, भवरेली), पार्थ पाण्डेय (पिता संतोष पाण्डेय, चांपा), पीयूष दुबे (पिता रमेश दुबे, जयरामनगर), रुद्र उपाध्याय (पिता प्रवीण उपाध्याय, जांजगीर), लक्की पाण्डेय (पिता बसंत पाण्डेय, भड़ेसर), प्रियांशु दुबे (पिता दिनेश दुबे, जांजगीर), नितिन पाण्डेय (पिता नीलेश पाण्डेय, छुरी), मयंक पाण्डेय (पिता नीलेश पाण्डेय, छुरी), स्वपनिल तिवारी (पिता रमेश तिवारी, चांपा), गौरव तिवारी (पिता मिथलेश तिवारी, मुड़पार), प्रखर उपाध्याय (पिता प्रहलाद उपाध्याय, जांजगीर), प्रवीण उपाध्याय (पिता प्रहलाद उपाध्याय, जांजगीर), पीयूष पाण्डेय (पिता भूपेंद्र पाण्डेय, जांजगीर), गोपी मिश्रा (पिता सच्चिदानंद मिश्रा, कोरबा) एवं जीतू शर्मा (पिता वीरेंद्रनारायण शर्मा, कोरबा) शामिल रहे।

आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
ब्राह्मण नारी नवचेतना मंच की वीना शर्मा, नीरा शर्मा, सीता पांडेय, जयश्री शर्मा, बीना दुबे, जयंती दुबे, नीलू पांडेय, गीता मिश्रा, आशा दुबे, निशा मिश्रा, अलका शर्मा, नीलू शर्मा, अनिता मिश्रा, किरण पांडेय, पूर्णिमा शर्मा, किरण शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, विद्योत्तमा गौरहा, प्राची पांडेय, प्रियंवदा पांडेय, शालिनी शर्मा, स्मृति गौरहा, नम्रता शर्मा एवं जूही गौरहा का विशेष योगदान रहा।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे लोग
कार्यक्रम में प्रमुख यजमान चंद्रहास मिश्रा एवं निशा मिश्रा सहित परशुराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य, बटुकों के परिजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




