bjpChhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भड़की भाजपा: जांजगीर में निकाली आक्रोश रैली, कचहरी चौक पर किया जोरदार प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा। महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष द्वारा इस बिल को कथित रूप से गिराए जाने के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी ने जांजगीर की सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी चौक से लेकर कचहरी चौक तक विशाल आक्रोश रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया।

महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष: सांसद
कचहरी चौक पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्ष ने इसे रोककर देश की आधी आबादी के सम्मान को ठेस पहुँचाई है। सांसद ने आगे कहा:
“दशकों से लंबित इस अधिनियम को कांग्रेस ने हमेशा लटकाकर रखा। आज की जागरूक महिलाएं इस अपमान को सहन नहीं करेंगी। इसका खामियाजा विपक्ष को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।”

10022561273035449378466183121

ऐतिहासिक कदम को रोकने की साजिश
जिला महामंत्री नंद चौधरी द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने का सशक्त माध्यम है। भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी।

धरना प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब
धरना प्रदर्शन को गुलाब सिंह चंदेल, नंदनी राजवाड़े, रजनी सत्तू साहू, संगीता पाण्डेय, डॉ. धनेश्वरी जागृति, सलीम मेमन और प्रदीप शरफ ने भी संबोधित किया। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, प्रियंका सिंह, शारदा देवांगन, मनीषा गोपाल, प्रतिमा डहरे, पूजा राठौर, मेघा यादव, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय, आशु गोस्वामी, लक्ष्मी देवांगन, समीर शुक्ला, धनंजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश रूपवानी, राम खूबवानी, अनिल शर्मा, हितेश यादव, संतोष थवाईत, मोहन यादव, उमेश राठौर, अमित यादव, गुड्डू कहरा, सोनू यादव, प्रेम थवाईत, दिनेश दास, आनंद मिरी, संतोष लहरें, रितेश राठौर, गोलू दुबे, प्रदीप राठौर, गजेंद्र सिंह, अन्नू शकुन, निरंजन कोसले, शैलेन्द्र पाण्डेय, शैल राठौर, चुन्नी राठौर, राहुल सेन और अजय मिंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

10022561284044861682141264217

Related Articles

Back to top button