क्राइमजाँजगीर -चाँपा

धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नहरिया बाबा रोड से आरोपी दबोचा गया


जांजगीर चाम्पा। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस लगातार सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस ने धारदार चाकू लेकर आम लोगों को भयभीत करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहरिया बाबा रोड, नहर किनारे एक व्यक्ति चाकू लेकर आने-जाने वालों को डरा रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली श्रीमती योगिता खापर्डे को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी हरेंद्र बरेठ पिता घासीराम बरेठ, निवासी वार्ड क्रमांक 6, बीडी महंत उपनगर, जांजगीर को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button