कृषि\किसानजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

किसान हित और संगठन मजबूती को लेकर भाजपा नेताओं से मिले इंजी रवि पाण्डेय

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय से की सौजन्य भेंट, किसान हितों और संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर रवि पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय से सौजन्य मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह भेंट किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के सानिध्य में संपन्न हुई।

भेंट के दौरान किसान हितों से जुड़े मुद्दों, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार तथा भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने किसानों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, अविरल सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश सिंह, सह संयोजक संदीप अग्रवाल तथा सीजीएमएससी अध्यक्ष दीपक मस्के सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नेताओं ने किसान मोर्चा की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button