क्राइमजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर: शराब के लिए पैसे न देने पर मां से मारपीट, पुलिस ने आरोपी बेटे को भेजा जेल

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी ही मां को दी थी जान से मारने की धमकी

जांजगीर-चांपा । जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुराना थाना के पास रहने वाली मीना बाई बांधेकर ने अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 10 मई की सुबह आरोपी बेटा अमन बांधेकर शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा।

गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
जब मां ने पैसे न होने की बात कही, तो आरोपी अमन आक्रोशित हो उठा। उसने अपनी मां के साथ न केवल अश्लील गाली-गलौज की, बल्कि उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। प्रार्थिया की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को भेजा रिमांड पर
निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय आरोपी अमन बांधेकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 119(1) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button