जनसेवाजाँजगीर -चाँपा

‘एक कैडेट-एक पेड़’ अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 47 एनसीसी कैडेट्स ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान एवं ‘एक कैडेट-एक पेड़’ अभियान के तहत रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1, जांजगीर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

47 कैडेट्स ने लगाए फलदार एवं छायादार पौधे

1 सीजी बटालियन एनसीसी, कोरबा के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सेंथिल कुमार एस के निर्देशन एवं फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 47 एनसीसी कैडेट्स ने फलदार एवं सौंदर्यीकरण के विभिन्न पौधों का रोपण किया।

पौधों की देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी’

NCC अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी एक माँ की तरह देखभाल और सुरक्षा करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कैडेट्स से पौधों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स के साथ सोन चिरैया एवं युवा भारत के युवाओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर मनुराज, आर्यन, समीर, अनन्या, वैभवी, प्रांजल, दीक्षांत, पार्थ, अविरल, ओम, करण सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रकृति को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराया।

10026236476802972082451666500

Related Articles

Back to top button