क्राइमजाँजगीर -चाँपा

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए के गांजे के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी, 2.1 किलो गांजा और नकदी जब्त कर आरोपी को भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा। Champa Police ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को लाखों रुपए के मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.1 किलोग्राम गांजा और नकदी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी Ashok Vaishnav के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोजपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ा।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम मोंगरा बाई (34 वर्ष) निवासी ग्राम पिसौद, थाना जांजगीर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से काले रंग के बैग में रखा 2.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई गई है। साथ ही 450 रुपए नकद भी जब्त किए गए।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 234/26 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 14 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले भी चांपा पुलिस द्वारा 25 नग नशीली कफ सिरप, 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 20 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button