Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

वायरल ऑडियो पड़ा भारी: जल संसाधन विभाग के EE शशांक सिंह निलंबित

वायरल ऑडियो और कलेक्टर की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई, अभद्र भाषा और अशोभनीय टिप्पणी का आरोप

जांजगीर-चांपा। जल संसाधन विभाग में पदस्थ कार्यपालन अभियंता (ईई) शशांक सिंह को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

वायरल ऑडियो के बाद जांच
जारी आदेश के अनुसार, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जांजगीर-चांपा से प्राप्त प्रतिवेदन तथा सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो क्लिप के आधार पर मामले की जांच की गई।

अभद्र भाषा के आरोप
जांच में यह पाया गया कि कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह द्वारा अपने अधीनस्थ वाहन चालक शशिकांत साहू से मोबाइल पर अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इसके अलावा जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी अशोभनीय टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई।

आचरण नियमों के उल्लंघन का मामला
शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

नया रायपुर बनाया गया मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान शशांक सिंह का मुख्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, शिवनाथ भवन, नया रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

यह आदेश जल संसाधन विभाग के उप सचिव रविंद्र कुमार मेढेकर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button