Chhattisgarhशिक्षा

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को उज्ज्वल भविष्य और सफलता की नींव बताते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को आकार देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया।

शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किया गया परिश्रम और प्राप्त की गई शिक्षा ही भविष्य में सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने तथा ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व विकास के माध्यम से समाज, प्रदेश और देश के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।

प्रतिभा और मेहनत से नई ऊंचाइयां छूएंगे बच्चे

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ के बच्चे अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के सफल, उज्ज्वल और प्रेरणादायी भविष्य की कामना करते हुए नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button