धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने पर किसानों में खुशी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

शासन के निर्णय के सही पालन को लेकर भाजपा नेताओं ने समिति प्रभारियों से की मुलाकात
जांजगीर चाम्पा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान खरीदी की तिथि बढ़ाए जाने के निर्णय से क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। किसानों ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विगत दिनों धान विक्रय में आ रही समस्याओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए धान खरीदी की समय-सीमा में वृद्धि की।
इस निर्णय का सही ढंग से पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी लेने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले के भाजपा नेताओं ने समिति प्रभारियों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री चमन शिव सिंह तथा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुराग तिवारी उपस्थित रहे।




