nationalpm modi

NEET छात्रों के लिए 45 मिनट एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी, परीक्षा शुरू होने के बाद ही निकला काफिला

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद नहीं हुए तुरंत रवाना, छात्रों को ट्रैफिक बाधा से बचाने के लिए लिया विशेष निर्णय

🔴 Aaj Ki Baat News | नई दिल्ली

देशभर में आयोजित NEET-UG परीक्षा के बीच प्रधानमंत्री का एक निर्णय चर्चा का विषय बन गया। कोलकाता दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री रविवार दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपने आवास के लिए तुरंत रवाना होने के बजाय करीब 45 मिनट तक एयरपोर्ट पर ही इंतजार किया।

छात्रों की सुविधा को दी प्राथमिकता

जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे से NEET-UG परीक्षा शुरू होनी थी। ऐसे में प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही से राजधानी के कुछ मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता था। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने परीक्षा शुरू होने तक एयरपोर्ट पर ही रुकने का फैसला किया।

2 बजे के बाद आवास के लिए हुए रवाना

परीक्षा शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला एयरपोर्ट से रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन ने भी विद्यार्थियों की आवाजाही को प्राथमिकता देने की व्यवस्था बनाए रखी।

देशभर में लाखों छात्र हुए शामिल

रविवार को आयोजित NEET-UG परीक्षा में देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न राज्यों में विशेष इंतजाम किए गए थे।

सोशल मीडिया पर भी चर्चा

प्रधानमंत्री के इस कदम की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक चर्चा हुई। कई लोगों ने इसे छात्रों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था के प्रति संवेदनशीलता से जोड़कर देखा।

Related Articles

Back to top button