क्राइमजाँजगीर -चाँपा

बिर्रा में पटवारी कार्यालय में हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

शासकीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ और कर्मचारी से मारपीट के आरोप में पुलिस की कार्रवाई, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किकिरदा स्थित पटवारी कार्यालय में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने और शासकीय कर्मचारी से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना बिर्रा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए की।

शासकीय कार्य के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, पटवारी सत्येंद्र कुमार कंवर ने शिकायत दर्ज कराई कि 30 जून 2026 को ग्राम पंचायत किकिरदा स्थित पटवारी कार्यालय में शासकीय कार्य के दौरान सदानंद जायसवाल (56), घनश्याम आदित्य (30), सोनू आदित्य (25) और मनोज देवांगन (39) जबरन कार्यालय में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने शासकीय दस्तावेजों से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर बिर्रा थाना में अपराध क्रमांक 87/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 132, 121, 115(2), 332(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

चारों आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव और प्रधान आरक्षक विवेक सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button