जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

चांपा एल्डरमैन नियुक्ति पर कांग्रेस का हमला, नागेंद्र गुप्ता बोले- देवांगन समाज की हुई उपेक्षा

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने एल्डरमैन नियुक्ति में कई सामाजिक वर्गों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा।

🔴 Aaj Ki Baat News | चांपा

नगर पालिका परिषद चांपा में हाल ही में हुई एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी पर सामाजिक प्रतिनिधित्व की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर की बड़ी आबादी होने के बावजूद देवांगन समाज को एल्डरमैन नियुक्ति में स्थान नहीं दिया गया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। नागेंद्र गुप्ता ने दावा किया कि चांपा की आबादी में देवांगन समाज की उल्लेखनीय हिस्सेदारी है, लेकिन नियुक्त किए गए पांच एल्डरमैन में इस समाज के किसी भी महिला या पुरुष को शामिल नहीं किया गया। उनके अनुसार यह सामाजिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत के विपरीत है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि एल्डरमैन नियुक्तियों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा सोनी समाज को भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा के सामाजिक समरसता के दावों पर सवाल खड़े होते हैं।

नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने एल्डरमैन नियुक्तियों में विभिन्न समाजों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया था। उनके अनुसार वर्तमान नियुक्तियां पक्षपातपूर्ण प्रतीत होती हैं।

भाजपा से मांगा स्पष्टीकरण

नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि चांपा जैसे नगर में देवांगन समाज को प्रतिनिधित्व नहीं देने का आधार क्या रहा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे पर विश्वास करती है तो सभी समाजों को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।

Related Articles

Back to top button