रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

महानदी भवन में हुई मुलाकात, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा।
🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ और झारखंड के आपसी संबंधों, सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड केवल पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंधों की मजबूत परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जशपुर क्षेत्र का झारखंड से वर्षों पुराना आत्मीय जुड़ाव दोनों राज्यों के लोगों के बीच विश्वास और निकटता को लगातार मजबूत करता रहा है।
सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर हुआ मंथन
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और दोनों राज्यों के बीच विकास संबंधी अनुभवों के आदान-प्रदान पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग से विकास के नए अवसर सृजित होंगे और सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।




