क्राइमजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर चाम्पा: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार; 73 लीटर महुआ शराब और 40 पाव देशी शराब जब्त

शिवरीनारायण, बिर्रा और बम्हनीडीह थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत सभी आरोपियों को भेजा गया जेल।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 73 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन और DSP सतरूपा तारम के नेतृत्व में शिवरीनारायण, बिर्रा और बम्हनीडीह थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की।

इन आरोपियों से हुई शराब बरामद

शिवरीनारायण थाना पुलिस ने ग्राम तुस्मा और कुरियारी में दबिश देकर अनिता बंजारे के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब और 40 पाव देशी प्लेन शराब, संध्या बंजारे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा देवचंद कुर्रे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं, बिर्रा थाना पुलिस ने प्रताप महिलंगे को करही के पास 12 लीटर कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। बम्हनीडीह थाना पुलिस ने संजय गोस्वामी निवासी सोठी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button