Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपाधर्म भक्ति

अयोध्या के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य राजकीय अतिथि घोषित, 12 सितंबर से नैला में भागवत कथा

भोपालपुरिया परिवार द्वारा अग्रसेन भवन के सामने आयोजन, रायपुर-जांजगीर प्रशासन को सुरक्षा व व्यवस्था के निर्देश जारी

🔴 जांजगीर चाम्पा।  श्रीधाम अयोध्या स्थित श्रीरामलला सदन देवस्थानम् ट्रस्ट के पीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज 12 से 18 सितंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान नैला-जांजगीर स्थित अग्रसेन भवन के सामने भव्य सात दिवसीय ‘श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन ने स्वामी जी के आगमन को लेकर उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।

राज्य शिष्टाचार अधिकारी ने जारी किया आदेश

राज्य शिष्टाचार अधिकारी, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 09 सितंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 645/उस/राशिअ/2026 के अनुसार डॉ. स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज को छत्तीसगढ़ राज्य अतिथि नियम 2003 की श्रेणी-तीन की कंडिका (4)(5)(1) “ख” के अंतर्गत राजकीय अतिथि घोषित किया गया है। इस आदेश के तहत कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं जांजगीर-चांपा को सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपालपुरिया परिवार करा रहा पितृ मोक्षार्थ अनुष्ठान

स्व. सेठमल जी एवं श्रीमती सरिया देवी जी के वंशज भोपालपुरिया परिवार द्वारा पितृ मोक्ष एवं गया श्राद्ध के पावन निमित्त इस आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास के रूप में जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक श्रद्धालुओं को अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।

11 को प्रथम आगमन पर स्वागत, 12 को निकलेगी मंगल कलश यात्रा

तय कार्यक्रम के तहत 11 सितंबर को महिला सत्संग भवन में पूज्य स्वामी जी के प्रथम आगमन पर स्वागत किया जाएगा। मुख्य कथा के प्रथम दिन 12 सितंबर को सुबह 9:30 बजे श्री राम मंदिर से कथा स्थल तक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। सात दिवसीय आयोजन में कपिल देवहूति संवाद, ध्रुव चरित्र, नृसिंह अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग और रुक्मिणी विवाह जैसे प्रसंग उल्लासपूर्वक मनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button