छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

जांजगीर में आज से सजेगा ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026’ का मंच, सांसद कमलेश जांगड़े की अनोखी पहल


जांजगीर-चांपा। जिले के विकास और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कल, 19 फरवरी से पुलिस परेड ग्राउंड, खोखरा में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय मेगा प्रदर्शनी “प्रगतिशील छत्तीसगढ़ 2026” का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रदर्शनी 21 फरवरी तक चलेगी।


दिग्गजों की मौजूदगी में होगा उद्घाटन
प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन गुरुवार सुबह 11:00 बजे सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के कर-कमलों से होगा। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज आयोग अध्यक्ष सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी सहित जिलाधीश जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


एक छत के नीचे 75 से अधिक स्टॉल
आयोजक ‘फ्रेंड्स एग्जिबिशन एवं प्रमोशन’ के चेयरमैन आनंद पाल और प्रोजेक्ट हेड श्रीमती अखिला श्रीनिवासन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में: केंद्र सरकार के 35 से अधिक विभाग अपनी योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। राज्य और केंद्र के 40 से अधिक उपक्रमों के स्टॉल लगेंगे। कृषि तकनीक, रक्षा, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, कोयला एवं खनन क्षेत्र के नवाचारों को देखने का मौका मिलेगा।


युवाओं और किसानों के लिए खास अवसर
इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्वरोजगार, निवेश और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से जिले के किसानों, उद्यमियों और महिला स्व-सहायता समूहों को नई तकनीक और सरकारी सब्सिडी वाली योजनाओं से जोड़ने का काम करेगी।
आयोजकों ने समस्त जिलावासियों से इस ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button