bjpजाँजगीर -चाँपा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा : सौरभ सिंह

भाजपा के ‘स्मरण पक्ष’ कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई, वक्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और योगदान को याद किया।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

भारतीय जनता पार्टी, जिला जांजगीर-चांपा द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में ‘स्मरण पक्ष’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं डॉ. मुखर्जी : सौरभ सिंह

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सफलता डॉ. मुखर्जी के विचारों और संघर्ष की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना कर डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी और उनके विचार आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।

राष्ट्र प्रथम की भावना का दिया संदेश

जिला संगठन के सरपरस्त राजेंद्र वैष्णव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए था। उन्होंने कहा कि उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना का उदाहरण है और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े  पूर्व जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह ठाकुर, चुन्नीलाल साहू, जिला महामंत्री नंद चौधरी, नंदिनी रजवाड़े, संतोषी दुबे, रेखा गड़ेवाल, अर्चना देवांगन, पूजा राठौर, आशुतोष गोस्वामी, समीर शुक्ला, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा सहित भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राष्ट्रहित में कार्य करने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित एवं संगठन सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंद चौधरी ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री नंदिनी रजवाड़े ने किया।

Related Articles

Back to top button