Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर लिया फीडबैक

इमरजेंसी से डायलिसिस तक जांच, मेडिकल कॉलेज निर्माण पर सख्ती, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

जांजगीर-चांपा, 31 मार्च 2026। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। वार्ड, इमरजेंसी, डायलिसिस यूनिट सहित विभिन्न सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

इमरजेंसी सेवाओं पर फोकस
कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड में उपचार व्यवस्था, स्टाफ उपलब्धता और बेड की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिए कि हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले और किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

10021419466910753899399476380

मरीजों से सीधा संवाद
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर दवा, इलाज और सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

डायलिसिस, NICU और ओटी का निरीक्षण
डायलिसिस यूनिट में मशीनों, पानी की उपलब्धता और मरीजों की संख्या की समीक्षा की गई। वहीं NICU और ऑपरेशन थिएटर में उपकरणों की स्थिति देखकर आवश्यक संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए।

10021419471000123864608827991

मानव संसाधन और सुविधाओं पर निर्देश
डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और रिक्त पदों की समीक्षा कर कलेक्टर ने जल्द पूर्ति के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। मरीजों के परिजनों के लिए बैठने, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने पर भी जोर दिया।

मेडिकल कॉलेज निर्माण की समीक्षा
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और प्रस्तावित अस्थायी भवन का निरीक्षण कर कलेक्टर ने गुणवत्ता से समझौता न करने और तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

1002141949362256927798444678

Related Articles

Back to top button