Chhattisgarh
करही गोलीकांड का आज होगा बड़ा खुलासा, आईजी बिलासपुर रेंज दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में आज पुलिस करेगी बड़ा खुलासा
जांजगीर चाम्पा। जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में आज बड़ा खुलासा होने जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस विभाग ने महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की है।
जानकारी के अनुसार आज 23 मई 2026 को दोपहर 1 बजे पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।




