श्रावण के प्रथम सोमवार पर जिले के प्रमुख शिवालयों में दर्शन-पूजन करेंगे महामंडलेश्वर राजेश्री महंत

शिवरीनारायण, खरौद, तुस्मा, नवागढ़, पीथमपुर सहित कई शिवालयों में रहेगा कार्यक्रम
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ, श्रावण मास के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के प्रमुख शिवालयों में दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे दिनभर विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
सुबह शिवरीनारायण से होगी शुरुआत
कार्यक्रम के अनुसार महामंडलेश्वर सुबह चंद्रचूड़ महादेव, शिवरीनारायण में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव (खरौद), जोद्गी बाबा (तुस्मा), किरीतेश्वर महादेव (ग्राम किरीत) तथा लिंगेश्वर महादेव (नवागढ़) में दर्शन-पूजन करेंगे।
कई प्रमुख शिवालयों में पहुंचेंगे
इसके पश्चात वे बाबा कलेश्वरनाथ महादेव (पीथमपुर), तुर्रीधाम तथा सिद्धेश्वर नाथ महादेव (बरगड़ी, बम्हनीडीह) पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन-पूजन करेंगे। शाम को उनका पुनः श्री शिवरीनारायण मठ लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
4 अगस्त को अमेठी का दौरा
4 अगस्त को महामंडलेश्वर श्री शिवरीनारायण मठ से प्रस्थान कर ग्राम अमेठी (पलारी) पहुंचेंगे। यहां वे श्री स्वामी बालाजी भगवान एवं श्री भूतेश्वर नाथ महादेव के दर्शन-पूजन के बाद दोपहर में श्री दूधाधारी मठ, रायपुर के लिए रवाना होंगे।



