जाँजगीर -चाँपा

सुखी वही रह सकता हैं, जो अपने आप में व्यस्त रहता हैं – पंडित राजकुमार दुबे

पार्षद निवास में आयोजित हो रहा संगीतमय श्री शिव महापुराण सप्ताह

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के पार्षद विष्णु यादव के नहरिया बाबा रोड़ स्थित निज निवास में आयोजित संगीतमय श्री शिव महापुराण सप्ताह कथा के आँठवे दिवस कथा ब्यास पीठ पर विराजे पंडित राजकुमार दुबे ने कथा सुनाते हुए कहा कि ब्राह्मण 10 दिनों में शुद्ध होता हैं, क्षत्रि 12 दिनों में, वैश्य 15 दिनों में शुद्ध होता हैं, वही नारी जाति कभी शुद्ध नहीं होती वे हमेशा अशुद्ध ही रहती हैं और नारी के सम्पर्क में आने से अशुद्धता आती हैं, हा पर एक बाद भी हैं नारी के कारण पुरुष को परमात्मा की भी प्राप्ति भी होती हैं। आचार्य ने कहा कि सुखी वही रह सकता हैं, जो अपने में व्यस्त रहता हैं, पराए स्त्री पर नजर डालने पुरुष का नाश निश्चित हैं, उन्होंने कहा कि रात में कभी तुलसी को नहीं हटाना चाहिए। एक कथा के अनुसार नारद जी ने परमपिता ब्रम्हा से पूछा कि भगवान श्रीहरि के संख प्रिय हैं, तो उनके एक हाथ में चक्र क्यों हैं, आज के कथा सुनने वालों में अनुराग शुक्ला, विक्की सिंह, दादू राठौर, आशीष राठौर, शैल राठौर, आरके यादव, हरीश राठौर, दुर्गेश राठौर,  निशांत सहित बड़ी संख्या नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button