
Meta के नए Paid Subscription प्लान से सोशल मीडिया यूजर्स में हलचल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। Meta जल्द ही Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए Paid Subscription Plans लॉन्च कर सकती है। इस खबर के बाद यूजर्स के बीच यह सवाल तेजी से चर्चा में है कि क्या अब इन ऐप्स को इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे?
हालांकि कंपनी ने फिलहाल साफ किया है कि Facebook, Instagram और WhatsApp का फ्री वर्जन बंद नहीं होगा। आम यूजर्स पहले की तरह मुफ्त में इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकेंगे, लेकिन कुछ एडवांस और एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए Subscription लेना पड़ सकता है।
WhatsApp में मिल सकते हैं Premium Features
रिपोर्ट्स के मुताबिक Meta WhatsApp Plus नाम से नया प्लान ला सकती है। इसमें यूजर्स को Custom Themes, Premium Stickers, Unique Ringtones और ज्यादा Chats Pin करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Instagram और Facebook में भी बड़े बदलाव
Instagram Plus और Facebook Plus यूजर्स को Advanced Profile Customization, Story Preview, Unlimited Audience List और Story Rewatch Count जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा 24 घंटे से ज्यादा समय तक स्टोरी दिखाने का विकल्प भी दिया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
रिपोर्ट्स के अनुसार Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब 387 रुपये प्रति महीना हो सकती है। वहीं WhatsApp Plus के लिए लगभग 290 रुपये प्रति महीना खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि भारत में कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
AI यूजर्स के लिए भी आएंगे नए प्लान
Meta AI इस्तेमाल करने वाले यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए भी कंपनी नए Premium Plans ला सकती है। इनमें AI Image और Video Generation जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
Meta क्यों ला रहा Subscription Model?
अब तक Meta की कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों से आता था, लेकिन अब कंपनी Subscription Based Revenue Model पर तेजी से काम कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में Premium Features सोशल मीडिया का नया ट्रेंड बन सकते हैं।




