छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट आज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे घोषणा, दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे नतीजे, छात्र ऑनलाइन देख सकेंगे परिणाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। परिणाम की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में करेंगे।
दोपहर 2:30 बजे जारी होगा रिजल्ट
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि बोर्ड परीक्षा के नतीजे 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम जारी होते ही छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे।
यहां देखें रिजल्ट
छात्र निम्न वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम और मार्कशीट देख सकते हैं—
cgbse.nic.in
results.cg.nic.in
digilocker.gov.in
web.umang.gov.in
परीक्षा तिथियां
छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित की थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक संपन्न हुई थी। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।
पिछले साल से पहले जारी रिजल्ट
इस वर्ष बोर्ड ने पिछले साल की तुलना में लगभग 10 दिन पहले परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2025 में परिणाम 7 मई को घोषित किए गए थे।
छात्रों के लिए संदेश
शिक्षा मंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन छात्रों के अपेक्षित अंक नहीं आएंगे, वे निराश न हों। उन्हें आगे सुधार के अवसर मिलेंगे।




