e-Challan के नाम पर साइबर ठगी! एक क्लिक में खाली हो सकता है अकाउंट, पुलिस ने किया अलर्ट

फर्जी लिंक और ऐप से लोगों को बनाया जा रहा निशाना, केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही करें भुगतान
जांजगीर-चांपा। पुलिस ने e-challan से जुड़ी साइबर ठगी को लेकर आम लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार ठग फर्जी मैसेज, लिंक और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए लोगों की बैंकिंग जानकारी हासिल कर खातों से रकम पार कर रहे हैं।
फर्जी लिंक से हो रही ठगी
साइबर अपराधी अनजान नंबरों से SMS या व्हाट्सएप पर e-challan भुगतान के नाम पर लिंक भेजते हैं। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर नकली वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां उसकी गोपनीय जानकारी चोरी कर ली जाती है।
सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म का करें उपयोग
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चालान की जांच और भुगतान केवल Parivahan eChallan Portal या NextGen mParivahan के माध्यम से ही करें। इन प्लेटफॉर्म पर भुगतान करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लगता।
इन सावधानियों का रखें ध्यान
* अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें
* OTP किसी के साथ साझा न करें
* संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें
* वेबसाइट की स्पेलिंग ध्यान से जांचें
धोखाधड़ी होने पर तुरंत करें ये काम
* साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें
* cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
* अपने बैंक को तुरंत सूचित करें
पुलिस की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से NextGen mParivahan ऐप इंस्टॉल करने की अपील की है, जिससे वाहन संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखे जा सकें और e-challan का सुरक्षित भुगतान किया जा सके।




