क्राइमजाँजगीर -चाँपा

2.21 लाख की चोरी निकली झूठी! कर्ज से बचने रची थी साजिश, बिर्रा पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा

अलमारी घर से बाहर फेंककर खुद छिपाए थे पैसे, पूछताछ में आवेदक ने कबूली पूरी सच्चाई

जांजगीर-चांपा। बिर्रा थाना क्षेत्र में 2 लाख 21 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि आवेदक ने उधारी की रकम लौटाने से बचने के लिए खुद ही चोरी की झूठी कहानी तैयार की थी। पुलिस के अनुसार ग्राम बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई 2026 को थाना बिर्रा पहुंचकर लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में उसने बताया कि उसने अपनी खेत जमीन लीला बाई कश्यप को बेची थी, जिसकी 2 लाख 21 हजार रुपये की राशि घर की अलमारी में रखी थी। आवेदक ने दावा किया था कि रात के दौरान अज्ञात व्यक्ति घर से अलमारी उठाकर ले गए और उसमें रखी पूरी रकम चोरी कर ली।

10023082328271173342741605171

पुलिस को हुआ संदेह
शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जब आवेदक से संपर्क किया तो वह थाना आने में आनाकानी करने लगा। इसके बाद बिर्रा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर आवेदक और उसके परिजनों से पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आई सच्चाई
कड़ाई और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर नरेश भारद्वाज ने स्वीकार किया कि उसने गांव के कुछ लोगों से उधार लिया था और रकम वापस नहीं करनी पड़े इसलिए चोरी की झूठी कहानी बनाई।

आवेदक ने खुद ही अलमारी को घर से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया था, जबकि पूरी रकम घर की छत में छिपाकर रख दी थी। बाद में उसने पुलिस के सामने छिपाई गई रकम बरामद कराई।

10023082334211938199568465188

परिजनों की मौजूदगी में लौटाई गई रकम
बरामद 2 लाख 21 हजार रुपये की राशि को पुलिस ने गवाहों और परिजनों की मौजूदगी में सुपुर्दनामा के तहत वापस सौंप दिया।

10023082346550667214717277961

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी जय कुमार साहू, उप निरीक्षक टी.आर. जांगड़े, उप निरीक्षक नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक रघुवीर यादव, जनक कश्यप, दीपक तिवारी एवं महिला आरक्षक रितु लहरे की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button