Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

सुशासन तिहार 2026: जिलेभर में जन समस्या निवारण शिविर, जानिए कब और कहां लगेंगे कैंप

ग्राम पंचायत से लेकर नगरीय निकाय तक वार्डवार आयोजन, मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान

जांजगीर-चांपा, 01 मई 2026। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के तहत जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “जन समस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का मौके पर, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में कब और कहां लगेंगे शिविर

जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में क्लस्टरवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा—

2 मई: सरखों (नवागढ़)

5 मई: सेमरिया (पामगढ़)

6 मई: तिलई (अकलतरा)

7 मई: भिलाई (बलौदा)

8 मई: लखुरी (बम्हनीडीह)

12 मई: भड़ेसर (नवागढ़)

13 मई: परसाही-नाला (अकलतरा)

14 मई: तनौद (पामगढ़)

15 मई: जर्वे (बलौदा)

19 मई: बंसुला (बम्हनीडीह)

20 मई: अमोरा (नवागढ़)

21 मई: बिलारी (पामगढ़)

22 मई: कापन (अकलतरा)

26 मई: खैजा (बलौदा)

2 जून: कुम्हारीकला (बम्हनीडीह)

3 जून: किरारी (नवागढ़)

4 जून: कचंदा (नवागढ़ – अंतिम शिविर)

इन शिविरों में संबंधित क्लस्टर की ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी और प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

नगरीय निकायों में वार्डवार शिविर

शहरी क्षेत्रों में भी वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे—

नगर पालिका जांजगीर-नैला:

5 मई (वार्ड 1–10)

13 मई (वार्ड 11–25)

नगर पालिका चांपा:

6 मई (वार्ड 1–10, 26-27)

15 मई (वार्ड 11–25)

नगर पालिका अकलतरा:

8 मई (वार्ड 1–10)

14 मई (वार्ड 11–20)

नगर पंचायत:

नवागढ़ – 12 मई

शिवरीनारायण – 19 मई

बलौदा – 2 जून

सारागांव – 8 मई

राहोद – 10 जून

खरौद – 26 मई

नरीयरा – 2 जून

पामगढ़ – 28 मई

बम्हनीडीह – 4 जून

मौके पर समाधान और योजनाओं का लाभ
प्रशासन का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक शिविर में आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button