नेशनल कराते चैंपियनशिप में हसदेव पब्लिक स्कूल का जलवा, विद्यार्थियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक

रायपुर में आयोजित नेशनल कराते एवं मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हसदेव पब्लिक स्कूल, चांपा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
रायपुर में इंटरनेशनल ओलंपिक डे सेलिब्रेशन के तहत आयोजित नेशनल कराते एवं मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हसदेव पब्लिक स्कूल, चांपा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जांजगीर-चांपा जिले में खुशी का माहौल है।
काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत पदक
टीम प्रभारी एवं सेंसाई मोहम्मद सलीम बख्शी तथा पीटीआई संजना साहू के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की मयूरी देवांगन और अर्चिता देवांगन, कक्षा 6वीं की रागिनी और चेतना तथा कक्षा 6वीं के मानस बिजू ने काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक और कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन गुलाबानी, सचिव अरुण कुमार झाझड़िया, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल सहित सभी समिति सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, उपप्राचार्य श्रीमती कमल अंबवानी, मैनेजर जवाहरलाल यादव तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मेहनत और मार्गदर्शन का मिला शानदार परिणाम
विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।




