जांजगीर: महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजयुमो ने फूंका इंडी गठबंधन का पुतला, शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

जांजगीर चाम्पा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ (महिला आरक्षण विधेयक) को पारित करने में कथित बाधा डालने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जांजगीर में बड़ा प्रदर्शन किया। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में कचहरी चौक पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन की शव यात्रा निकाली गई और पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध करना कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं आने वाले समय में इंडी गठबंधन को इसका कड़ा जवाब देंगी।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल शुरू से ही महिलाओं के अधिकारों का हनन करते आए हैं। महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए युवा मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा सत्यलता मीरी, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, प्रशांत सिंह, रवि पांडेय, जितेंद्र देवांगन, पंकज अग्रवाल, हितेश यादव, अनिल शर्मा, आनंद मीरी, चिराग केशरवानी, अभिषेक पाण्डेय, संदीप साहू, राहुल सेन, विवेक शर्मा, रोशन यादव, सुमित अग्रवाल, मनोबल जाहिरे, प्रमोद कश्यप, सौरभ तिवारी, छबि कश्यप, अनुराग मधुकर, देवव्रत देवांगन, ब्रजेश यादव, सोनू यादव, कमल राठौर, विकास श्रीवास, हितेश साहू, लव देवांगन, आयुष शर्मा, लुकेश साहू, विकास कौशिक, धीरेन्द्र महिलाएंगे सहित महिला मोर्चा की संजीता माली, धनेश्वरी जागृति, संतोषी दुबे एवं बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




