Chhattisgarh

Jashpur: अब टैक्स भरने के लिए नहीं काटने होंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर! CM साय ने लॉन्च की ‘डिजिटल डोर’ सुविधा, बस एक Scan में होगा काम

जशपुर/रायपुर: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर के दरवाजे पर लगे एक छोटे से QR Code से आपका प्रॉपर्टी टैक्स, पानी बिल और दुकान का कर जमा हो जाएगा? जी हां, जशपुर नगर पालिका में अब यह हकीकत बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एचडीएफसी बैंक की ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का धमाकेदार शुभारंभ कर दिया है।


क्या है यह ‘डिजिटल डोर’ का जादू?
अब जशपुर के हर घर के बाहर एक खास QR Code चस्पा किया जा रहा है। इसमें आपके मकान की पूरी कुंडली छिपी है।

  • बस मोबाइल निकालें और Scan करें: जैसे ही आप कोड स्कैन करेंगे, आपके सामने आपका बिल आ जाएगा।
  • कहीं से भी करें Payment: चाहे आप घर पर हों या बाहर, UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पल भर में भुगतान करें और तुरंत Digital Receipt पाएं।
  • पारदर्शिता का नया दौर: अब ‘बाबू’ के चक्कर लगाने या रसीद खोने का डर खत्म।
    4600 घरों से हुई शुरुआत
    नगर पालिका जशपुर ने इस आधुनिक व्यवस्था के तहत फिलहाल 4600 संपत्तियों (आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक) को कवर किया है। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल को राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता लाने वाला एक क्रांतिकारी कदम बताया है।
    दिखा भारी उत्साह
    शुभारंभ के दौरान जशपुर के दिग्गज नेता और अधिकारी मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय और नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने इसे आम जनता के समय और श्रम की बचत करने वाली योजना बताया।

Related Articles

Back to top button