‘सशक्त’ एप की मदद से जांजगीर पुलिस ने बरामद की चोरी की स्कूटी

जांजगीर-चांपा। पुलिस अब अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है, जो काफी प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर की टीम ने ‘सशक्त’ एप का उपयोग करते हुए लावारिस हालत में मिली एक स्कूटी को ट्रेस कर बरामद किया है, जो कोरबा जिले से चोरी हुई थी।
क्या है पूरा मामला?
21 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली से आरक्षक राजकमल ओगरे और सुरेश रत्नाकर रात्रि गश्त पर थे। भ्रमण के दौरान नहरिया बाबा मंदिर के पास एक स्कूटी (क्रमांक CG13 BC 2793) लावारिस हालत में खड़ी मिली। संदेह होने पर जवानों ने तत्काल बिलासपुर रेंज आईजी द्वारा विकसित सशक्त एप के माध्यम से गाड़ी के नंबर की जांच की। जांच में पता चला कि उक्त स्कूटी थाना सिविल लाइन, जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 123/26 (दिनांक 12.02.26) के तहत चोरी के मामले में दर्ज है। सशक्त एप से जानकारी पुख्ता होते ही पुलिस टीम ने स्कूटी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना सिटी कोतवाली जांजगीर लाया। इस सफलता की सूचना तत्काल थाना सिविल लाइन कोरबा को दे दी गई है, ताकि अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा सके।
तकनीक से सुगम हुआ कार्य
बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग (IPS) द्वारा विकसित ‘सशक्त एप’ पुलिसिंग के लिए गेम-चेंजर साबित हो रहा है। इस तकनीक के माध्यम से अब चोरी हुए वाहनों का डेटा पुलिस कर्मियों के पास महज एक क्लिक पर उपलब्ध है।
सशक्त app की विशेषता
चोरी किए गए वाहनों की तलाशी में अत्यंत उपयोगी सशक्त अप के माध्यम से चोरी गए वहां को ढूंढने में आसानी सशक्त अप पर दर्ज शिकायत का तुरंत स्टेटस उपलब्ध होता है





