मंगल उदय 2 मई: किस्मत का गियर बदलेगा, 12 राशियों पर दिखेगा सीधा असर

मंगल दहन समाप्त होने के साथ ही साहस, करियर और आर्थिक मामलों में दिखेगी हलचल
धर्म डेस्क। 2 मई 2026 को मंगल ग्रह का दहन काल समाप्त हो रहा है। पिछले कुछ समय से मंगल अस्त रहने के कारण उनकी प्रभाव क्षमता कमजोर मानी जा रही थी, जिससे कार्यों में रुकावट और ऊर्जा में कमी महसूस हो रही थी। अब मंगल के उदय के साथ उनकी शक्ति पुनः सक्रिय होगी, जिससे साहस, निर्णय क्षमता और कार्य गति में सुधार देखने को मिलेगा। वर्तमान में मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जो भावनाओं और ऊर्जा का मिश्रित प्रभाव देंगे।
मेष राशि
मंगल आपके स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक बेचैनी रह सकती है, लेकिन उदय के बाद ऊर्जा में वृद्धि होगी। आप पर्दे के पीछे रहकर योजनाएं बना सकते हैं और करियर धीरे-धीरे गति पकड़ेगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि
मंगल के उदय से आय और लाभ में सुधार होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क बनेंगे। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा।
उपाय: मसूर दाल का दान करें।
मिथुन राशि
करियर में मजबूती आएगी और मेहनत का परिणाम सामने आएगा। प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलेगी, लेकिन काम के दबाव से बचना होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
भाग्य मजबूत होगा और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
सिंह राशि
अचानक बदलाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं। पुराने मामले सामने आ सकते हैं, इसलिए संयम जरूरी है।
उपाय: घी का दीपक जलाएं।
कन्या राशि
रिश्तों और साझेदारी में हलचल रहेगी। बड़े फैसले ले सकते हैं, लेकिन गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
उपाय: लाल वस्त्र या तांबे का दान करें।
तुला राशि
विरोधियों पर विजय मिलेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है।
उपाय: ‘ॐ अंगारकाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। शिक्षा और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
धनु राशि
घर-परिवार से जुड़े मामलों में ध्यान देना होगा। जमीन-जायदाद के मामलों में प्रगति हो सकती है।
उपाय: मिठाई का दान करें।
मकर राशि
साहस और प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट्स में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
उपाय: छोटे भाई-बहनों की मदद करें।
कुंभ राशि
आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन वाणी में संयम रखना जरूरी होगा। पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें।
उपाय: हनुमान मंत्र का जाप करें।
मीन राशि
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण फैसले लेने का समय है, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, वास्तविक जीवन में परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं।




